कुछ ख्वाहिश
आज फिर दिल ने दूरियाँ बना ली
आज फिर मन ने चाहा कि तुझे ख़त लिखूँ
आज फिर मन की सारी बातें हमने छुपा ली
आज फिर लबों ने चाहा कि तुझे गुनगुना लूँ
आज फिर हमने सारी सरगम भुला दी
आज फिर आँखों ने चाहा कि तुझे ख्वाबों में
अपने बसा लूँ
आज फिर हमने सारी रात आँखों में गुज़ार दी
आज फिर हाँथों ने तेरा साथ माँगा
आज फिर नए रास्तो को हमने अपनी चाहत बना ली
आज फिर कदम चल पड़े तेरी तरफ
आज फिर हमने नयी मंज़िलें बना ली
आज फिर दिल ने तुझे याद किया
आज फिर हमने तुझे भुलाने की सारी कोशिशें भुला दी
बस इतना ही कहना है तुमसे
ओ मेरे हमसफ़र तेरी धड़कनो को हमने अपनी ज़िन्दगी बना ली
No comments:
Post a Comment